Back

AKIT Science Day Panel & Quiz 2026

This event has expired

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर पैनल चर्चा, विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं प्रेरक वक्तव्यों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमें C. V. Raman की ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ की स्मृति की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों और समीकरणों तक सीमित नहीं, बल्कि जिज्ञासा, खोज और नवाचार की एक सशक्त मानसिकता है। उन्होंने “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतिभा का कोई लिंग नहीं होता, अवसर उत्कृष्टता को जन्म देता है और समावेशन नवाचार को गति देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शोध, नवाचार, पेटेंट, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपनाने का आह्वान किया।

इसी क्रम में बी.टेक सीएसई प्रथम वर्ष की छात्रा अमृता बोहरा ने “Women in Science” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि विज्ञान जिज्ञासा और परिवर्तन की शक्ति है तथा महिलाओं की भागीदारी से तकनीक अधिक समावेशी और प्रभावशाली बनती है। वहीं बी.टेक सीएसई प्रथम वर्ष के छात्र हर्षवेश कुमार ने कहा कि विज्ञान केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि एक दृष्टिकोण है जो अंधकार में प्रकाश भी बन सकता है और यदि गलत दिशा में उपयोग हो तो हथियार भी; इसलिए विज्ञान के साथ नैतिकता और जिम्मेदारी अनिवार्य है।

इस अवसर पर आयोजित पैनल चर्चा में विशेष रूप से बी.टेक कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, नवाचार तथा समाज में वैज्ञानिक सोच की भूमिका पर सारगर्भित विचार रखे। विद्यार्थियों ने इस बात पर जोर दिया कि विज्ञान केवल सैद्धांतिक ज्ञान नहीं, बल्कि व्यवहारिक सोच और जिम्मेदार उपयोग का माध्यम है। पैनल चर्चा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीवेश भंडारी प्रथम स्थान एवं पुलकित भंडारी द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन पर पैनल चर्चा में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विज्ञान, अंतरिक्ष, तकनीकी विकास तथा महान वैज्ञानिकों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विजेता टीमों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रार महोदय, डीन महोदय, सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Start Time

10:00 am

February 28, 2026

Finish Time

11:00 am

February 28, 2026

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *