Back

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय , देहरादून के परिसर संस्थान डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से “TOBACCO FREE YOUTH 4.0” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 23 नवम्बर 2026 को किया गया। कार्यक्रम की थीम “My Youth, My Future – Tobacco Free Forever” (मेरा युवा, मेरा भविष्य – तंबाकू मुक्त भारत) रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड सरकार की दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती हेमा जोशी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती तुलसी कुँवर , मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्पावत डॉ. देवेश चौहान, जिला NCD कार्यक्रम सलाहकार श्रीमती ममता मिश्रा( District Consultant NCD Program , श्री प्रवीण भट्ट ADPM (NHM)सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रहने तथा समाज में तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नवत् रहे—

निबंध प्रतियोगिता

प्रथम स्थान – अमृता बोरा, बी.टेक. CSE, द्वितीय वर्ष।

द्वितीय स्थान – दक्ष, बी.टेक. मैकेनिकल इंजीनियरिंग, द्वितीय वर्ष।

तृतीय स्थान – तन्मय, बी.टेक. AI & ML, प्रथम वर्ष।

चित्रकला प्रतियोगिता

प्रथम स्थान – आराध्या शर्मा, बी.टेक. CSE, प्रथम वर्ष।

द्वितीय स्थान – सौम्या, बी.टेक. AI & ML, प्रथम वर्ष।

तृतीय स्थान – कनक तिवारी, बी.टेक. CSE, प्रथम वर्ष।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के साथ-साथ तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा संस्थान को क्रिकेट किट एवं बैडमिंटन किट भी प्रदान की गईं। इस सहयोग का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। संस्थान परिवार ने NHM एवं स्वास्थ्य विभाग के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। संस्थान की ओर से कहा गया कि युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सक्रिय एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।

“Say No to Tobacco • Choose Healthy Life”

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *