Back

AKIT टनकपुर के छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन, 22 को जॉब और 9 को इंटर्नशिप अवसर मिले

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (AKIT), टनकपुर के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित होकर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप छात्रों को रोजगार एवं इंटर्नशिप के उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुए। संस्थान के कुल 22 छात्रों का विभिन्न जॉब प्रोफाइल में तथा 9 छात्रों का विभिन्न इंटर्नशिप प्रोफाइल में चयन हुआ।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) के छात्र रोहित सिंह का चयन Ghaziabad Precision Products Pvt. Ltd. में Graduate Engineer Trainee (GET) पद पर 4.5–5.0 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) के छात्र वैभव बेलवाल का चयन Prodesk IT, Noida में Operations Executive पद पर 3.0–3.5 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ।

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) के छात्र अकुल टंडन एवं अरिंदम तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) की छात्रा वसुधा तिवारी का चयन Prodesk IT, Noida में Frontend Developer पद पर 3.0–3.5 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) की छात्रा रिद्धिमा दीक्षित एवं छात्र उत्तम तिवारी का चयन Prodesk IT, Noida में Sales Executive पद पर 3.0–3.5 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ।

सिविल इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) के छात्र विशाल मिश्रा एवं श्वेता जोशी का चयन BMS Projects, Gujarat में Graduate Engineering Trainee (GET) – Water Supply & Marine Works पद पर 3.5–4.0 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ। रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (चतुर्थ वर्ष) के छात्र दिव्य सांवल, करण सिंह एवं गरिमा जोशी का चयन Ashok Leyland Ltd., रुद्रपुर में Team Member पद पर 2.5–3.0 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) के छात्र शुभम बिष्ट, विशाल ऐरारा, योगेश नैनवाल, दीपक नाथ गोस्वामी, गौरव मेहरा, यश विष्णोई, नितिन तिवारी, तनमय पांडेय एवं हिमांशु कश्यप का चयन Ashok Leyland Ltd., रुद्रपुर में Team Member पद पर 2.5–3.0 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ।

इसके अतिरिक्त संस्थान के कुल 9 छात्रों का इंटर्नशिप प्रोफाइल में चयन हुआ। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) के छात्र अभिनव सिंह का चयन Prodesk IT, Noida में Full-Stack Developer Intern पद पर हुआ।

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) की studentा नेहा कुमारी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (चतुर्थ वर्ष) के छात्र मोक्ष सिंह एवं अखंड प्रताप सिंह, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (द्वितीय वर्ष) की छात्रा भव्य पांडेय, तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) के छात्र सूरज नाथ गोस्वामी, विकास पांडेय एवं सुमित जोशी का चयन Prodesk IT, Noida में Frontend Developer Intern पद पर हुआ। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र मोहित पंत का चयन Simtrak Solutions में Summer Internship हेतु Graphic Designing प्रोफाइल में हुआ है।

संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने कहा कि “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (AKIT), टनकपुर सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। छात्रों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।”

इस अवसर पर उप कुलसचिव डॉ. अभिषेक पाठक, एसोसिएट डीन एवं स्टूडेंट्स वेलफेयर और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. अंजली सिंह तथा प्लेसमेंट समन्वयक श्रीमती स्नेहलता सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *