Back

World Environment Day

This event has expired

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, टनकपुर में एनएसएस टीम द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया द्वारा पौधारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस टीम, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने में योगदान दिया। इसके उपरांत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।
एनएसएस अधिकारी श्री अम्बिकेश यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ परिसर बनाए रखने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Start Time

10:00 am

June 5, 2026

Finish Time

5:00 pm

June 5, 2026

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *