जिलाधिकारी चम्पावत ने AKGIT में विद्यार्थियों को किया प्रेरित
22 अगस्त 2026 को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान (AKGIT), टनकपुर में बी.टेक प्रथम वर्ष के इंडक्शन प्रोग्राम के तहत चम्पावत के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने “Role of Engineers in the Development of Society” विषय पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण का महत्व बताया।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन महिला छात्रावास का भी निरीक्षण किया, जिसका उद्घाटन 1 सितम्बर 2026 को प्रस्तावित है। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर जिलाधिकारी का सम्मान किया।