Back

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर ने ‘कौथिग 2025’ में लहराया परचम तकनीकी, सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक पदक जीतकर संस्थान ने रचा नया इतिहास

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून के तत्वावधान में आयोजित तृतीय वार्षिक टेक्नो-सांस्कृतिक महोत्सव ‘कौथिग 2025’ का भव्य आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें उत्तराखण्ड के समस्त कैंपस संस्थानों व संबद्ध महाविद्यालयों से 1400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस महोत्सव में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर ने सर्वाधिक प्रतिभागिता एवं पदक अर्जित कर अपना वर्चस्व स्थापित किया। संस्थान ने तकनीकी, सांस्कृतिक एवं खेल – तीनों ही क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अधिकतम ट्रॉफियाँ और पदक जीतकर गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की। तकनीकी प्रतियोगिताएं: सोशियो हैकाथॉन में उत्तम तिवारी, रूद्रांश जोशी एवं मनीष सिंह बिष्ट की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इनोवेशन प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में शुभम डेय, विज्ञात बिष्ट एवं इंदरजीत बोहरा ने रजत पदक प्राप्त किया।

खेल प्रतियोगिताएं: डिस्कस थ्रो (बालक वर्ग) – समीर अहमद (स्वर्ण पदक), 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) – आशिष जोशी (स्वर्ण पदक), 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) – आशिष जोशी (रजत पदक), लॉन्ग जंप (बालक वर्ग) – आशिष जोशी (रजत पदक), 200 मीटर रिले दौड़ (बालक वर्ग) – दीपेश पांडे, जतिन चुफाल (कांस्य पदक), 400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) – मानसी रावत (कांस्य पदक)। सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं: माइम – प्रियंशु सिंह महार, हर्षित भट्ट, वंश, कार्तिक चिलकोटी, अक्षत, अरबाज, जतिन, ऋषभ, कपिल (स्वर्ण पदक), वेस्टर्न डांस – संध्या आर्या, बबीता, शुभांकर आर्या, अजय जोशी, निकिता, ऋतिका, मोहित (रजत पदक), वाद्य वादन – अंकित उप्रेती, गौरव बिस्वास (रजत पदक), मॉडलिंग (बालक वर्ग) – प्रियंशु सिंह महार (मिस्टर स्पार्क – रजत पदक), मॉडलिंग (बालिका वर्ग) – यशस्विनी शुक्ला (मिस स्पार्क – रजत पदक), मॉडलिंग (बालक वर्ग) – विशाल मिश्रा (मिस्टर ईवनिंग – कांस्य पदक), नाटक (स्किट) – माही अधिकारी, प्रियंशु सिंह, अंकिता, हर्षित, अरबाज, जतिन, मानसी, दिव्या, ऋषभ, कबीर, कपिल आदि (कांस्य पदक), रीजनल डांस – संध्या आर्या, बबीता, अंचल, रिया कन्याल, गरिमा, प्रियंशी शर्मा, विदिता, ऋतिका (कांस्य पदक), सालसा डांस – शुभांकर आर्या, संध्या आर्या (कांस्य पदक)।

इस पूरे आयोजन में संस्थान के सहायक प्राध्यापक नरेश कुमार, दिविष्ठ जैसवाल एवं अंजना की उपस्थिति में छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया के नेतृत्व में छात्रों ने अनुशासित व प्रेरणादायक भागीदारी निभाई। इस अभूतपूर्व सफलता ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर को विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में स्थापित कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *