
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, टनकपुर, चम्पावत के विद्यार्थियों का Industrial Visit संपन्न
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, टनकपुर, चम्पावत द्वारा दिनांक 30 मई 2026 को सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन विभाग के 30 विद्यार्थियों का Industrial Visit निर्माणाधीन आईएसबीटी, पीलीभीत चुंगी, टनकपुर में आयोजित किया गया।
Industrial Visit के दौरान विद्यार्थियों को बस टर्मिनल निर्माण परियोजना के विभिन्न तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने निर्माणाधीन संरचनाओं, फाउंडेशन कार्य, गुणवत्ता नियंत्रण, साइट प्रबंधन, सुरक्षा मानकों तथा आधुनिक निर्माण तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को परियोजना के विभिन्न चरणों एवं इंजीनियरिंग की व्यावहारिक चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
संस्थान के निदेशक प्रो. एच. एल. मंडोरिया ने कहा कि, “Industrial Visit विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्रदान करते हैं। इससे उन्हें कक्षा में अर्जित ज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर मिलता है तथा उनके तकनीकी कौशल का विकास होता है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”
विद्यार्थियों ने Industrial Visit के दौरान परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा निर्माण कार्यों में प्रयुक्त आधुनिक तकनीकों एवं उपकरणों की कार्यप्रणाली को निकट से समझा। इससे उन्हें अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर मिला।
इस Industrial Visit के सफल आयोजन में एसोसिएट डीन एवं छात्र कल्याण / प्रभारी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ डॉ. अंजली सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. अभिषेक पाठक तथा प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर श्रीमती स्नेहलता सिंह की अहम भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जुड़ा महत्वपूर्ण व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
विद्यार्थियों ने इस Industrial Visit को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए संस्थान द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की।









